BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

*नोएडा ,गालीबाज महिला को 3 दिन में मिली जमानत, सिक्योरिटी गार्ड को भद्दी-भद्दी गालियां देने का हुआ था वीडियो वायरल -*

नोएडा ,गालीबाज महिला को 3 दिन में मिली जमानत, सिक्योरिटी गार्ड को भद्दी-भद्दी गालियां देने का हुआ था वीडियो वायरल 

नोएडा की गालीबाज महिला को 3 दिन में जमानत मिल गई है। आपको याद होगा कि बीते शनिवार को नोएडा के सेक्टर-128 में स्थित जेपी विश टाउन हाउसिंग सोसायटी में एक महिला ने सिक्योरिटी गार्ड के साथ गाली गलौज की थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें दिख रहा था कि महिला सोसाइटी में तैनात सिक्योरिटी गार्ड को भद्दी-भद्दी गालियां दे रही है। 

*3 दिन में मिली जमानत*

इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और रविवार 21 अगस्त को गाली देने वाली महिला को भव्या राय को गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश किया। जहां से उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। अब गिरफ्तारी के 3 दिन बाद ही जिला न्यायालय ने गाली देने वाली महिला को जमानत दे दी है। बुधवार को भव्या राय को जमानत मिल गई है और आज गुरुवार को जेल से बाहर आ जाएगी।

*इन धाराओं में हुआ मुकदमा दर्ज*

पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला भाव्या राय के खिलाफ धारा संख्या 153ए, 323, 504, 505(2) और 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला की पहचान भव्या रॉय निवासी जेपी विश टाउन नोएडा सेक्टर-128 के रूप में हुई है ।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code