| महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपी बृजभूषण दिल्ली पुलिस के सामने पेश, SIT करेगी जांच |
महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपी बृजभूषण दिल्ली पुलिस के सामने पेश, SIT करेगी जांच
एसआईटी के सामने दर्ज कराया बयान
बृजभूषण शरण सिंह ने दिल्ली पुलिस की एसआईटी के सामने अपना बयान दर्ज कराया है।दिल्ली पुलिस ने महिला पहलवान के आरोपों की जांच के लिए महिला डीसीपी की निगरानी में 10 सदस्यीय विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है।सूत्रों के मुताबिक बृजभूषण का दो बार बयान दर्ज हुआ है। बृज भूषण शरण के अपनी सफाई में कुछ वीडियो सबूत और मोबाइल डाटा जमा करने की बात कही गई है।बहुत जल्द एसआईटी दोबारा बृजभूषण से पूछताछ कर सकती है।
कई राज्यों से जुटाए गए सबूत
दिल्ली पुलिस की टीम पहलवानों की शिकायत पर उत्तर प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, हरियाणा में सबूत जुटाने के लिए गई थी।देश के बाहर विदेशों में जो आरोप लगे हैं, दिल्ली पुलिस वहां भी संबंधित एजेंसीज के संपर्क में है।
बृजभूषण शरण सिंह के अलावा भारतीय कुश्ती महासंघ के असिस्टेंट सेक्रेटरी विनोद तोमर के भी बयान दर्ज किए गए।महिला की शिकायत पर दर्ज दिल्ली पुलिस की एफआईआर में विनोद तोमर भी आरोपी हैं।
0 टिप्पणियाँ